फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to a fault, electricity came back to the society after 20 hours.

Noida News: फॉल्ट के चलते सोसाइटी में 20 घंटे बाद आई बिजली

Fri, 28 Nov 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Due to a fault, electricity came back to the society after 20 hours.
-यमुना सिटी की सेक्टर-22 डी सोसाइटी का हाल
विज्ञापन

-लोगों ने कहा, इनवर्टर भी हुए फेल, 33केवी लाइन ठप
माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। यमुना सिटी में 33 केवी की लाइन में खराबी के चलते सेक्टर-22 डी स्थित सोसाइटी के निवासियों ने अंधेरे में रात गुजारी। घरों में लगे इनवर्टर भी फेल हो गए। आवासीय सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम 33 केवी की लाइन में फॉल्ट होने से बिजली गुल हुई थी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे लाइन ठीक होने के बाद निवासियों ने चैन की सांस ली।


सोसाइटी निवासियों ने बताया शाम करीब साढ़े छह बजे बिजली गुल हो गई। बिजली निगम की ओर से बताया गया कि 33 केवी की लाइन में खराबी आई है। सोसाइटी में पाॅवर बैकअप काम न करने से निवासियों की परेशानियों में इजाफा हो गया। इस बीच निगम के अधिकारियों के फोन भी शिकायतों के कारण घनघनाते रहे। सोसाइटी का बैकअप काम न करने के कारण लोगों ने घरों में इनवर्टर लगाया है। कुछ घंटों में इनवर्टर भी ठप हो गए। इसके बाद पूरी रात सोसाइटी वासियों ने बिना बिजली के काटी। अगले दिन शुक्रवार को बिजली न रहने से रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो गए। दोपहर लगभग तीन बजे फाल्ट ठीक होने के बाद सोसाइटी में बिजली आई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सोसाइटी में एओए के अध्यक्ष आरपी त्रिपाठी ने बताया कि अक्सर बिजली की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article