फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU jumps in QS Asia University Rankings

Noida News: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में डीयू ने मारी उछाल

Wed, 05 Nov 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
DU jumps in QS Asia University Rankings
-पिछले साल के 61.9 अंकों के मुकाबले इस साल प्राप्त किए 68.5 अंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में उछाल मारी है। डीयू ने इस रैंकिंग में पिछले वर्ष के 61.9 अंकों के मुकाबले में 68.5 अंक प्राप्त किए हैं।
डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में प्रमुखता से बना हुआ है। जिन प्रमुख संकेतकों में डीयू ने बढ़ोतरी की है। उनमें डीयू की अकादमिक प्रतिष्ठा बढ़कर 91.1 हो गई, इंप्लायमेंट रेप्युटेशन 86.1 हो गई, पीएचडी धारक स्टाफ 94.7 हो गया है और प्रति फैकल्टी शोधपत्र 87.7 हो गए हैं। डीयू का इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क स्कोर भी बढ़कर 99.4 हो गया, जो डीयू के बढ़ते वैश्विक सहयोग और उच्च रिसर्च आउटपुट को दर्शाता है।
विज्ञापन

प्रो योगेश सिंह ने कहा कि क्यूएस एशिया रैंकिंग 2026 में यह मजबूत प्रदर्शन अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावशाली शोध और वैश्विक जुड़ाव के प्रति विश्वविद्यालय की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस ढांचे के तहत की गई प्रगति और दिल्ली विश्वविद्यालय को दुनिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों में स्थान दिलाने के हमारे दृष्टिकोण को प्रमाणित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये परिणाम एशिया में उच्च शिक्षा के एक प्रमुख संस्थान के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थिति की पुष्टि करते हैं जोकि अपनी अकादमिक गहनता, शोध गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय प्रासंगिकता के लिए जाना जाता है। रैंकिंग में शामिल प्रतिभागी संस्थानों की संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद डीयू एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में प्रमुखता से बना हुआ है। वर्ष 2026 की रैंकिंग में 1526 संस्थान, जबकि 2025 में 984 संस्थान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed