फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU administration tightens its belt to stop holi hooliganism

Noida News: डीयू प्रशासन ने होली का हुड़दंग रोकने के लिए कसी कमर

Thu, 14 Mar 2024 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
DU administration tightens its belt to stop holi hooliganism
-विवि परिसर में त्योहार के नाम पर अनुचित व्यवहार करने की नहीं होगी इजाजत
विज्ञापन


-कैंपस सिक्योरिटी व्हीकल(वामिका) वाहन से की जाएगी निगरानी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में होली के हुडदंग को रोकने की तैयारी कर ली है। प्रशासन ने कॉलेजों व विभागों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं। होली के नाम पर अनुचित व्यवहार करने की इजाजत किसी को नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तक हो सकती है। डीयू पुलिस, प्रॉक्टोरियल बोर्ड, डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय और डीयू सुरक्षा कर्मियों के साथ डीयू में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ताकि उत्सव की आड़ में कोई भी अप्रिय घटना न हो।


डीयू के अनुसार, होली के दौरान गुंडागर्दी और अशांति के किसी भी कृत्य को रोकने के लिए सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के उत्तरी और दक्षिणी परिसरों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। परिसर के चारों ओर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की गश्त भी सुनिश्चित की जाएगी। कैंपस में चौबीस घंटे निगरानी के लिए कैंपस सिक्योरिटी व्हीकल (वामिका) नामक पुलिस के एक वाहन को भी तैनात किया है। डीयू प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि कॉलेजों, हॉस्टल, विभागों और उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी कैंपस में होली के नाम पर अनुचित व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बार होली 25 मार्च को है, लेकिन छात्र उससे पहले ही होली खेलने की शुरुआत कर देते हैं। ऐसे में प्रशासन नहीं चाहता कि कैंपस में किसी प्रकार से छात्र-छात्राओं को असुरक्षा का माहौल मिले। कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन को दिल्ली पुलिस का भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed