फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgf

Noida News: सोसाइटी के बाहर डिलीवरी राइडरों में मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 11 Oct 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
dsgf
फोटो
विज्ञापन

-ऑर्डर ले जाने को लेकर हुआ विवाद, नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर की कार्रवाई
-नॉलेज पार्क क्षेत्र में ऑनलाइन ऑर्डर पहुंचाने वाले राइडर आपस में भिड़े, मौके पर पहुंची पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास बाइक टैक्सी चालकों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

घटना शनिवार रात की है। टाटा यूरेका सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले राइडरों के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है सड़क पर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं। वहीं बचने के लिए युवक सोसाइटी में घुस जाता है। इस दौरान सोसाइटी के गार्ड बीच बचाव करते हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed