फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsg

Noida News: बिल्डरों से अवैध वसूली में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
dsg
फोटो
विज्ञापन

-गाजियाबाद-नोएडा के साया बिल्डर से मांगी थी 15 करोड़ से रंगदारी
- गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा यूनिट ने एनसीआर में उद्यमियों और बिल्डरों के खिलाफ झूठी शिकायतें कर रंगदारी वसूलने के मामले में वांछित आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-12 नोएडा के राजीव शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली करता था। खुद को पत्रकार बताकर बिल्डरों को धमकाता था।
एसटीएफ ने इस मामले में गिरोह के तीन सदस्यों को बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर गुप्ता गुप्ता (52) निवासी दरियागंज दिल्ली, नरेंद्र धवन और उसका बेटे हरनाम धवन निवासी शास्त्रीनगर सराय रोहिला दिल्ली के रूप में हुई थी। आरोपियों के पास से एसटीएफ ने चार मोबाइल फोन, 62,720 रुपये नकद, एक अमेरिकी डॉलर, एक फर्जी आधार कार्ड और 17 डाक रसीदें बरामद की गई थी। गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाना पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्त करने के बाद जेल भेजा था। आरोपी पिछले तीन सालों में दिल्ली-एनसीआर के 25 से अधिक बिल्डरों से पांच करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। गिरोह ने साया बिल्डर से पहले 15 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। जब बिल्डर ने असमर्थता जताई तो रंगदारी की रकम घटाकर पांच करोड़ कर दी गई थी। आरोपियों ने पांच लाख रुपये से अधिक की रकम पहले ही वसूल कर ली थी और शेष के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी बिल्डरों व उद्यमियों के खिलाफ निराधार शिकायतें ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग, जीडीए, रेरा और ईओडब्ल्यू जैसे विभागों में दर्ज कराते थे। बाद में उन्हीं शिकायतों को आधार बनाकर समाचार प्रकाशित और प्रसारित किए जाते थे। जिससे कारोबारी की छवि खराब होती थी। इस बदनामी से बचने और कामकाज सुचारु रखने के लिए उद्यमी रंगदारी देने को मजबूर हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed