फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: हाैसले की ढाल से आग की लपटों के बीच से किशोर को बचाया

Wed, 01 Oct 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- शाहबेरी में पांचवें तल पर फ्लैट में लगी आग, कमरे में सो रहा किशोर आग के बीच फंस गया
विज्ञापन


-वृंदावन गार्डन की इमारत में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी के वृंदावन गार्डन में मान अपार्टमेंट में बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पांचवे फ्लोर पर बने फ्लैट के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय कमरे में 15 वर्षीय किशोर मौजूद था। जिसे पुलिस और फायर टीम ने गेट तोड़कर सकुशल बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार यह फ्लैट कॉस्मेटिक के कारोबार से जुड़े व्यापारी का हैं। घटना के वक्त काम पर गए हुए थे। उनका बेटा कमरे में सो रहा था। अचानक आग लगने से वह अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किशोर को बाहर निकाला। दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग की लपटों में फ्लैट का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गली संकरी होने के कारण दमकल वाहनों को पहुंचने में दिक्कत हुई। दमकल को आग बुझाने के लिए सामने वाली बिल्डिंग से पानी की बौछार करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक फ्लैट के एक कमरे में स्टेशनरी का सामान रखा हुआ था। जिसके कारण आग तेजी से फैली और समान जल गया। आग की लपटे दूर तक देखी गई। आग के कारण एहतियातन आसपास के फ्लैट को खाली कराया गया। आग लगने का कारण पूजा के बाद जलती हुई जोत है। ईकोटेक 3 फायर स्टेशन के एफएसओ अजय कुमार ने बताया कि हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed