{"_id":"6b0c3d3c49b7c8edf20490b7","slug":"dsfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113444-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेटे की तीन दिन में मौत, अब जांच रिपोर्ट के लिए भटक रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेटे की तीन दिन में मौत, अब जांच रिपोर्ट के लिए भटक रहा पिता
विज्ञापन
- गौड़ सिटी स्थित एलवाईएफ अस्पताल पर मेडिकल दस्तावेज पूरे उपलब्ध नहीं कराने का आरोप,
- सीएमओ ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति
- पिता ने यूपी मेडिकल काउंसिल और जनसुनवाई पोर्टल पर भी की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चार बार गर्भपात का दर्द झेलने के बाद जिस बेटे के जन्म से परिवार में खुशियां लौटी थीं, उसकी महज तीन दिन में मौत हो गई। अब पीड़ित पिता अपने नवजात के इलाज की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए महीनों से अस्पताल के चक्कर काट रहा है। मामला गौड़ सिटी स्थित एलवाईएफ अस्पताल का है। छपरौला निवासी गौरव कुशवाहा ने अस्पताल पर नवजात के एनआईसीयू उपचार से संबंधित पूरी मेडिकल फाइल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। सीएमओ को पूरी रिपोर्ट दे दी गई है।
गौरव ने बताया कि 14 अगस्त 2026 को उनके बेटे का जन्म हुआ था, लेकिन 17 अगस्त को एनआईसीयू में उसकी मृत्यु हो गई। पिता का कहना है कि बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने 15 अगस्त को मौखिक और 16 अगस्त को व्हाट्सएप के माध्यम से उपचार, दवाओं और जांच रिपोर्ट की जानकारी मांगी थी। उनका उद्देश्य जरूरत पड़ने पर किसी बड़े अस्पताल के विशेषज्ञ से दूसरी राय लेकर बच्चे को बेहतर उपचार के लिए शिफ्ट कराना था, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी समय पर नहीं मिली।
मौत के बाद भी पूरी मेडिकल फाइल नहीं मिली : गौरव ने बताया कि 19 से 24 अगस्त के बीच कई ईमेल और रिमाइंडर भेजकर संपूर्ण एनआईसीयू ट्रीटमेंट फाइल, डॉक्टरों के नोट्स, नर्सिंग रिकॉर्ड, दवाओं, जांच रिपोर्ट और सीपीआर से संबंधित दस्तावेज मांगे। आरोप है कि अस्पताल ने 20 अगस्त को बीमा कंपनी से संपर्क करने की बात कही और कुछ दस्तावेज दिए, लेकिन पूरी फाइल अब तक उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
27 नवंबर को जांच समिति के सामने रखा पक्ष : पिता ने यूपी मेडिकल काउंसिल, सीएमओ और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। सीएमओ ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। 27 नवंबर को गौरव समिति के सामने लिखित बयान और उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि नवजात को निर्धारित मानकों के अनुसार उपचार मिला या नहीं, रेफरल में देरी हुई या नहीं और मेडिकल रिकॉर्ड देने में इतनी देरी क्यों हुई।