फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: आगरा पहुंची जिम्स में डॉक्टर को थप्पड़ मारने की गूंज, रेजिडेंट डॉक्टरों ने जताया विरोध

Mon, 12 Oct 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- सुरक्षा नहीं तो ड्यूटी नहीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज), आगरा की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रति एकजुटता जताई है। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

डिस्चार्ज समरी को लेकर हुआ था विवाद : जानकारी के अनुसार, जिम्स में डिस्चार्ज समरी को लेकर महिला डॉक्टर पल्लवी और एक नर्स के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान डॉक्टर राहुल सिंह ने हस्तक्षेप किया तो उनकी भी नर्स से बहस हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान नर्स नीतू ने डॉक्टर राहुल सिंह को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद डॉक्टर राहुल सिंह की तहरीर पर नर्स नीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा की आरडीए ने घटना की तत्काल और निष्पक्ष जांच कराने के साथ लागू कानून के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल लोधी और उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ने जिम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुटता जताते हुए संबंधित अधिकारियों से समय पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article