फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drunk robber arrested in encounter

नशा करके लूटपाट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Drunk robber arrested in encounter
सेक्टर- 33ए के पास हुई मुठभेड में पुलिस की गोली से घायल बदमाश सुभाष नेगी।
नोएडा। पुलिस ने सोमवार सुबह नशा करने के बाद राह चलते लोगों से मोबाइल व चेन लूटने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस के साथ मुठभेड़ सेक्टर-33 में एआरटीओ कार्यालय के पीछे हुई। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश से लूट के तीन मोबाइल,चोरी की स्कूटी, तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सुबह कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सेक्टर-33 एआरटीओ दफ्तर के पास स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक युवक के पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी सुभाष नेगी के रूप में हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उसका साथी कोंडली निवासी अर्जुन फरार हो गया। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी एनसीआर का कुख्यात लुटेरा है और उस पर लूट व लूट के दौरान हत्या करने के 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह बदमाश नशा करने के बाद सड़क पर निकलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। इस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है और कई बार जेल भी गया है। अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सुभाष व अर्जुन दोनों की अच्छी दोस्ती है और साथ में लूटपाट करते हैं। दोनों की दोस्ती रिजवान नामक एक बदमाश के माध्यम से हुई थी। रिजवान को नोएडा पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed