{"_id":"5f84a5d98ebc3e750249340b","slug":"drunk-man-falls-asleep-in-car-with-ac-on-found-dead-noida-news-noi5420949119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में एसी चलाकर कार में सोया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में एसी चलाकर कार में सोया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। घर के बेसमेंट में खड़ी कार में एसी चलाकर सोयेे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को जानकारी दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। एक ट्विटर हैंडल से जानकारी मांगने पर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बताया गया कि रविवार रात युवक शराब के नशे में एसी चालू कर कार में ही सो गया था। कार में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस कमिश्नरेट ने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है कि बरौला निवासी सुंदर पंडित पुत्र रामनिवास का कोतवाली सेक्टर- 39 क्षेत्र स्थित सेक्टर-107 में भी एक मकान है। रविवार सुबह सेक्टर-107 स्थित मकान के बेसमेंट में खड़ी कार में सुंदर का शव मिला। कार का एसी चालू था। सुंदर शराब पीने का आदि था। परिजनों ने इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
खतरनाक है खड़ी कार में एसी चलाना
खड़ी कार में एसी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर खड़ी कार में एसी चल रहा है तो कार का शीश थोड़ा सा खोल लेना चाहिए। चलती कार में हवा का सर्कुलेशन बना रहता है लेकिन गाड़ी रूकी हो कार में ऐसा नहीं होता है। कार धीरे-धीरे ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है और कार्बन-मोनो-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे कार में बैठा व्यक्ति धीरे-धीरे बेसुध होने लगता है और दम घुटने से उसकी मौत भी हो सकती है।