फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drunk driving on the rise Women's commission cognizance on incidents

Noida News: शराब पीकर गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं पर महिला आयोग को संज्ञान

Sat, 21 Jan 2023 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Drunk driving on the rise
Women's commission cognizance on incidents
आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
विज्ञापन

पूछा, अंजलि की घटना के बाद कितने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस से अंजलि की घटना के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
स्वाति मालीवाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात में कंझावला में एक 20 वर्षीय लड़की की कार से टक्कर मारकर कई किलोमीटर तक घसीटा गया। आरोपी शराब के नशे में थे। वहीं, 19 जनवरी की रात करीब 3 बजे नशे की हालत में एक कार सवार ने एम्स बस स्टॉप के सामने रिंग रोड पर उन्हें घसीटा। आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है, बल्कि महिला सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

महिला आयोग ने सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है। आयोग ने पूछा है कि क्या शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में शामिल लोगों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed