फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Driver-operator killed in road accident

सड़क हादसे में चालक-परिचालक की मौत

Fri, 04 Sep 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Driver-operator killed in road accident
सड़क हादसे में चालक-परिचालक की मौत
विज्ञापन

नोएडा। फेज-2 कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर-82 के पास शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे खराब खडे़ हाइवा में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस घटना में कैंटर के चालक-परिचालक की मौत हो गई। दोनों अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। हाइवा चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

एसीपी नितिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात एक हाइवा खराब हो गया था। वह सेक्टर-82 व सेक्टर-110 एचडीएफ सी बैंक के सामने खड़ा था। शुक्रवार तड़के एक कैंटर ने पीछे से हाइवा में टक्कर मार दी। कैंटर चालक अलीगढ़ निवासी अर्जुन (27) चालक और परिचालक जितेंद्र (26) दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को वाहनों के बीच से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed