फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drive slowly to save your life and the lives of others.

Noida News: वाहन धीमा चलाएं, अपने साथ दूसरों की भी जान बचाएं

Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drive slowly to save your life and the lives of others.
रैली को रवाना करते डीएम, एसएसपी और सांसद प्रतिनिधि व अन्य। 
मथुरा। ब्रजरज उत्सव में मंगलवार को उत्साह के साथ यातायात माह का आरंभ हुआ। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही गुब्बारे उड़ाकर कहा कि वाहन धीमा चलाएं, अपने साथ दूसरे की भी जान बचाएं।
विज्ञापन

धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रजरज उत्सव के मंच पर डीएम व एसएसपी ने यातायात माह का मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों से भी कराएं। इस रैली का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाएं और लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करें। वहीं एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य है। लाल बत्ती, हरी बत्ती और यातायात पुलिस के संकेतों का पालन करें। ताकि सड़क हादसों पर लगाम लग सके। इसके बाद अधिकारियों ने लोगों व छात्रों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, एसपी यातायात मनोज कुमार, एसपी सुरक्षा राजकमल अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
व्यापारियों ने भी ली यातायात नियमों की शपथ

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने भी यातायात नियमों की शपथ ली। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष प्रदीप अरोड़ा, गुड्डा पंडित, पवन ठाकुर, जितेंद्र प्रजापति समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed