फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dream of poor to be realized, 50,000 flats to be given to slum dwellers

Noida News: गरीबों का सपना होगा साकार, झुग्गीवासियों को सौंपे जाएंगे 50,000 फ्लैट

Sat, 02 Aug 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Dream of poor to be realized, 50,000 flats to be given to slum dwellers
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की घोषणा, बिना वैकल्पिक घर दिए कोई झुग्गी नहीं टूटेगी
विज्ञापन

सुल्तानपुरी में जर्जर डीडीए फ्लैटों का सीएम ने किया निरीक्षण, सुधारने का होगा काम
-----------------
10 लाख मकान देने का लक्ष्य सरकार ने रखा
732 करोड़ रुपये से जर्जर फ्लैट दुरुस्त होंगे


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गरीबों को घर देकर उनके सपने साकार करने का वादा किया है। शनिवार को सुल्तानपुरी में जर्जर डीडीए फ्लैटों का जायजा लेकर उन्होंने घोषणा की कि बाहरी दिल्ली में बनाए गए 50,000 फ्लैटों को दुरुस्त कर झुग्गीवासियों को सौंपे जाएंगे। जरूरत पड़ी तो नए मकान भी बनाए जाएंगे। उन्होंने साफ किया है कि बिना वैकल्पिक आवास के अब कोई झुग्गी नहीं हटेगी। रेलवे, डीडीए और सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्यों में गरीबों के हक का पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये फ्लैट 2016 में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन परियोजना (जेएनएनयूआरएम) के तहत बने थे लेकिन पिछली सरकारों की लापरवाही से खंडहर बन गए। अब इन्हें दुरुस्त कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दिया जाएगा। इन जर्जर फ्लैट्स को फिर से दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार ने 732 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। सुल्तानपुरी की परियोजना में 1060 ईडब्ल्यूएस मकान हैं जिनमें लिविंग रूम, बेडरूम, किचन, बाथरूम, शौचालय और बालकनी है। हर एक मकान का क्षेत्रफल 25 वर्गमीटर है। ये फ्लैट जब बनाए गए थे तब परियोजना की लागत करीब 52.81 करोड़ थी लेकिन बाद में लागत मूल्य बढ़कर करीब 63.83 करोड़ रुपये हो गया था। भूतल सहित चार मंजिला इमारतें यहां बनी हैं।
विज्ञापन



सरकार ने 10 लाख मकान देने का रखा लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि जो फ्लैट ठीक हो सकते हैं उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए। वहीं, बाकी को दोबारा बनाया जाए। दिल्ली सरकार 10 लाख मकानों की जरूरत पूरी करने की रणनीति पर काम कर रही है। सीएम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए पूछा कि जब वे सत्ता में थे तब इन्होंने गरीबों के लिए क्या किया। फ्लैटों को खंडहर क्यों बनने दिया। इस दौरान सांसद योगेंद्र चंदोलिया, गृह विभाग मंत्री आशीष सूद और तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान मिलेगा : रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने वादा किया कि किसी को भी खुले में रहने, ठंड में कांपने या शौच जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भटकने की नौबत नहीं आने दी जाएगी। सरकार का संकल्प है कि हर गरीब को सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिलेगा। ये काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गरीब को घर देने के संकल्प को पूरा करेगा। दिल्ली सरकार का हर मंत्री, अधिकारी और विभाग इस संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहा है, ताकि एक-एक झुग्गीवासी को पक्का मकान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article