फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drains not connected, roads dug up, and works left incomplete.

Noida News: नालियां नहीं जुड़ीं, सड़कें भी खोदीं, पूरे नहीं हुए काम

Mon, 07 Sep 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Drains not connected, roads dug up, and works left incomplete.
धीमी गति से चल रहे विकास कार्य, सेक्टरवासी परेशान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार सेक्टरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कहीं इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है तो कहीं सड़क और फुटपाथ की खोदाई के बाद गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। कहीं तो हाल ऐसा है जहां महीनों पहले टेंडर तो हुए लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हो सका।

सेक्टर-50 के निवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, कई जगह नालियां नाले से कनेक्ट नहीं होने के कारण बारिश का पानी सेक्टर में जमा हो रहा है। सेक्टर-34 के कई इलाकों में इंटरलॉकिंग का काम धीमी गति से चल रहा है। काम के लिए जगह-जगह खोदाई कर दी गई है, लेकिन कई स्थानों पर काम पूरा नहीं हुआ। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। बारिश होने पर खोदे गए हिस्सों में पानी भर जाता है और लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ता है। सेक्टर-51, 52 और 44 समेत अन्य सेक्टरों में भी ऐसी ही स्थिति सामने आ रही है। निवासियों का कहना है कि विकास कार्य शुरू होने के बाद उन्हें समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



तीन महीने पहले हुआ था टेंडर
स्ट्रीट लाइट का काम सेक्टरों में सबसे धीमा पड़ा हुआ है। सेक्टर 55, 56 में कई साल से स्ट्रीट लाइट का टेंडर अटका हुआ है। वहीं सेक्टर-62 रजत विहार इलाके में स्ट्रीट लाइट का टेंडर हुए तीन महीने से ऊपर हो गया, लेकिन अब तक वहां स्ट्रीट लाइटें लगना शुरू न हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे सेक्टर में इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, लेकिन वह काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है।
- राजेश सिंह, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर-50
मेरे सेक्टर में तीन महीने पहले स्ट्रीट लाइट का टेंडर हुआ था, आज तक वह काम शुरू न हो सका।
- अमित नागपाल, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर-62 रजत विहार
पानी की गुणवत्ता खराब है। कई बार प्राधिकरण से आग्रह किया, लेकिन सुनवाई की रफ्तार बेहद धीमी है।
-संजय चौहान, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर-47
हमारे यहां 2024 में स्ट्रीट लाइट के लिए टेंडर हुआ था, लेकिन वह काम तब से शुरू ही नहीं हुआ।
-संजय मावी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article