{"_id":"699afbe900b21fdd9506a09b","slug":"drains-have-been-blocked-for-years-people-are-falling-ill-due-to-contaminated-water-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88422-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वर्षों से जाम हैं नालियां, दूषित पानी से बीमार पड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वर्षों से जाम हैं नालियां, दूषित पानी से बीमार पड़ रहे लोग
विज्ञापन
फोटो
अमर उजाला संवाद
- गेट नंबर तीन प्रवेश द्वार पर रास्ता खराब होने से निवासी परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हर ब्लॉक की नालियां कई साल से जाम हैं। टेंडर नहीं होने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। पूरे सेक्टर में गंदगी का अंबार है। गेट नंबर-तीन के मुख्य द्वार पर रास्ता खराब होने से लोग परेशान हैं। दूषित पानी की सप्लाई के कारण लोग बीमार हो रहे है। आए दिन सेक्टर में पाइपलाइन लीकेज रहती है। ड्रेनेज की समस्या के कारण पूरे सेक्टर में पानी भर जाता है। ये सभी मुद्दे सेक्टर ईटा-1 के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में उठाए।
निवासियों ने बताया झूले खराब हो चुके हैं। अब तक यहां पर ओपन जिम का कॉन्सेप्ट लागू ही नहीं किया गया है। सर्विस रोड आपस में जुड़ी तक नहीं हैं। पिछले 5 सालों से सर्विस रोड को इंटरकनेक्ट करने की मांग की जा रही है लेकिन कोई कर अब तक नहीं हो पाई है। बुजुर्गों को सुबह काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कई लोग उल्टी साइड में गाड़ियां चलाते हैं। लावारिस कुत्तों व बंदर से हर दिन लोगों को जूझना पड़ रहा है।
निवासियों ने बताया कि सेक्टर की ग्रीन बेल्ट पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। लोग मकान बनाने के लिए पेड़ों को काट रहे हैं।
सर्विस रोड को इंटरकनेक्ट करने के लिए 5 साल से संघर्ष कर रहे हैं। - आरपीएस यादव
लावारिस कुत्तों और बंदर के आतंक से निवासी परेशान हो चुके हैं। - ब्रह्मपाल भाटी
अराजक तत्व खुले में बैठकर नशा करते हैं। यह बंद होना चाहिए। - राजपाल सिंह
कूड़े को दूसरे लोग फेंकते हैं। जुर्माना हमें भरने के लिए कहा जाता है। - लक्ष्मी
पानी न मिलने से ग्रीन बेल्ट सूख गई है। वायर फेंसिंग भी होनी चाहिए। - बलवीर सिंह
एक साल से सेक्टर की नालियां चोक पड़ी है। इससे दिक्कत हो रही है।- डॉ. सत्यप्रकाश