फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dozens of sectors and villages got relief from the opening of Advent underpass

Noida News: एडवंट अंडरपास खुलने से दर्जनों सेक्टरों व गांवों को मिली राहत

Mon, 26 Jun 2023 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dozens of sectors and villages got relief from the opening of Advent underpass
एडवंट अंडरपास खुलने से दर्जनों सेक्टरों व गांवों को मिली राहत
विज्ञापन

- 46.86 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के 10.3 किमी पर निर्मित एडवंट अंडरपास का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। इसके खुलने से एक्सप्रेसवे के दोनों किनारे के दर्जनों सेक्टरों व गांवों के निवासियों को राहत मिली। अंडरपास से एक्सप्रेसवे के नीचे से दोनों ओर आने-जाने में वाहनों को सुविधा होगी। 11 जून 2020 को इस अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। चार लेन के इस अंडरपास के निर्माण का मकसद वैसे लोगों को राहत दिलाना था, जो कि एक्सप्रेसवे के दोनों ओर से या तो ऊपर चढ़ना चाहते थे या फिर दूसरे साइड में जाना चाहते थे। इसकी डेडलाइन 31 अगस्त 2022 तय की गई थी। लेकिन तय समय पर काम पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद इसकी डेडलाइन बढ़ाई गई और यह अब बनकर तैयार हुआ।

इनको मिलेगा फायदा
इस अंडरपास के निर्माण से सेक्टर-135, 136, 137, 141, 142, 167 व 168 के बीच के निवासियों के साथ-साथ इस क्षेत्र के आसपास के गांवों गढ़ी शाहदरा, वाजिदपुर, मंगरौली, छपरौली आदि के ग्रामीणों को भी आवागमन में काफी सुविधा प्राप्त होगी। यह नहीं एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ स्थित सेक्टरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन


बॉक्स पुशिंग तकनीक का किया गया प्रयोग
अंडरपास को बनाने में बॉक्स पुशिंग तकनीक का प्रयोग किया गया। इसमें पहले से ही सीमेंट का ढांचा तैयार करने के बाद इसे धकेलकर नियत स्थान पर लगाया जाता है। इस वजह से एक्सप्रेसवे की सड़क धंसने की बात भी सामने आई। बाद में डीजीएम श्रीपाल भाटी ने तकनीकी एजेंसियों का सहारा लेते हुए अंडरपास को सफलतापूर्वक तैयार करा लिया। इससे पहले यहां सर्विस रोड को बंद किया गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया। इससे भी लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed