फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Don't count the date, Atishi, promises made to sisters will be fulfilled: Rekha Gupta

तारीख न गिनाएं आतिशी, बहनों से किए वादे पूरे होंगे : रेखा गुप्ता

Wed, 05 Mar 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Don't count the date, Atishi, promises made to sisters will be fulfilled: Rekha Gupta
मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली सरकार महिलाओं को 2500 रुपये व 500 रुपये में गैस सिलिंडर भी देगी
विज्ञापन

विकसित दिल्ली बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया संवाद
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को आप नेता आतिशी पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि आतिशी तारीखें न गिनाएं। दिल्ली की भाजपा सरकार अपने एजेंडे पर काम करेगी। इसमें दिल्ली की बहनों को 2500 रुपये और 500 रुपये में गैस सिलिंडर भी मिलेगा। इसके अलावा दूसरे सारे वायदे भी सरकार पूरे करेगी। झुग्गियों में रहने वाली बहनों और परिवारों से मिलकर सरकार से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात की जाएगी, ताकि विकसित दिल्ली बजट को हर किसी की जरूरत पूरा करने वाला बनाया जा सके।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बजट की तैयारियाें के मद्देनजर महिला संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इसमें विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने भाग लिया और बजट से संबंधित मुद्दों पर सुझाव सरकार को दिए। मुख्यमंत्री के सामने महिलाओं ने कई विषयों पर चर्चा की। वे दिल्ली में शौचालयों और सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित दिखीं। कई विषय महिलाओं ने सीएम के सामने उठाए। मुख्यमंत्री ने भी महिलाओ की मांगों पर आश्वासन दिया और बजट में प्रावधान करने को कहा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार से महिलाओं की उम्मीद
महिला सुरक्षा, आर्थिक सहायता, बेहतर शिक्षा, सीसीटीवी कैमरे, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, सभी जगह शौचालयों की व्यवस्था।
----------------

जो कार्य पहले नहीं हुए, वे अब जरूर पूरे होंगे
संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जो कार्य पहले नहीं कर पाई, वे अब जरूर पूरे होंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं की अपेक्षाओं और जरूरतों को समझकर कार्य होंगे। अगले तीन दिन तक इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा और संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों से भी मुलाकात होगी। युवाओं और अन्य वर्गों के साथ भी बातचीत होगी। संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरी तत्परता और ईमानदारी से पूरा किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों, खासकर महिलाओं के जीवनस्तर में सुधार लाना और बजट को उन सभी वर्गों की जरूरतों के मुताबिक बनाना है। सरकार दिल्ली की सभी बहनों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर काम करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article