फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   domestic workers staged protest for wage hike in Sector 121 Noida

Video: मजदूरों के बाद मेड्स का प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- ये लाखों कमाते हैं फिर हमारी सैलरी क्यों नहीं बढ़ाते?

Tue, 14 Apr 2026 07:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Apr 2026 07:52 PM IST
सार

कामगारों का कहना है कि पिछले कुछ साल से उनका वेतन नहीं बढ़ा है। बढ़ती महंगाई के कारण मौजूदा 3,000 रुपये में गुजारा करना कठिन है। वे अपने काम के लिए उचित भुगतान की मांग कर रही हैं। 

विज्ञापन
domestic workers staged protest for wage hike in Sector 121 Noida
श्रमिकों के बाद अब घरेलू सहायिकाओं ने भी वेतन बढ़ाने को लेकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ नोएडा में श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर घरेलू सहायिकाओं ने भी वेतन वृद्धि को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को सेक्टर-121 स्थित क्लेओ कंट्री में घरेलू सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। मामला इतना बढ़ गया कि सोसायटी प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। घरेलू सहायिकाओं का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और गर्भवती महिलाओं तक को नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

'खुद लाखों कमाते हैं'
कुछ महिलाएं सुबह सात बजे आवासीय सोसायटी के बाहर इकट्ठा हुईं। एक कामगार ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों के विरोध के वीडियो देखे थे। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका वेतन भी कई साल से नहीं बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी के सरकारी नियमों की जानकारी नहीं थी। ये खुद तो लाखों रुपये महीना कमाते हैं तो फिर हमारी तनख्वा क्यों नहीं बढ़ाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार ने 700 रुपये प्रतिदिन तक की है'
कामगारों ने कहा कि सरकार ने कारखाने के श्रमिकों के लिए प्रतिदिन 700 रुपये की सीमा तय की है। उन्होंने पूछा कि वे इस नियम के तहत क्यों नहीं आती हैं। अर्चना के अनुसार, क्लियो काउंटी में अधिकांश घरेलू कामगार गढ़ी चौकखंडी से आती हैं। जो सोसायटी के ठीक सामने है।

विज्ञापन

कामगारों की वर्तमान स्थिति
घरेलू सहायिका अर्चना ने बताया कि इन घरों में करीब 1,500 से 2,000 महिलाएं काम करती हैं। उन्हें एक घर से खाना बनाने और सफाई के लिए अधिकतम 3,000 रुपये मिलते हैं। जब उन्होंने नियोक्ताओं से 1,000 रुपये वेतन बढ़ाने को कहा तो नियोक्ताओं ने उन्हें सोसायटी में प्रवेश से रोकने की धमकी दी। 

न्यूनतम मजदूरी की मांग
कामगारों का कहना है कि पिछले कुछ साल से उनका वेतन नहीं बढ़ा है। बढ़ती महंगाई के कारण मौजूदा 3,000 रुपये में गुजारा करना कठिन है। वे अपने काम के लिए उचित भुगतान की मांग कर रही हैं। उन्होंने सरकार से घरेलू कामगारों को भी न्यूनतम मजदूरी के दायरे में लाने की अपील की है।

 घरेलू सहायिकाओं के बयान
1- घर में साफ-सफाई और खाना बनाने के लिए सिर्फ तीन हजार रुपये ही मिलते हैं। इतने में घर चलाना बेहद मश्किल है। -रामश्री
2- थोड़ी सी पगार में दिनभर काम कराया जाता है। जब छुट्टी मांगी जाती है तो पगार काटने की बात बोलकर इन्कार कर दिया जाता है। -अर्चना गोयल
3- थोड़ी सी भी देर होने पर पगार काट दी जाती है। जरा सी भी रिआयत हीं दी जाती। -मीना देवी
4- मैं पांच साल से काम कर रही हूं इस बीच सिर्फ दो बार पगार में बढ़ोतरी हुई है। हर साल बढ़ोतरी करनी चाहिए। -शारदा
5- नियम के अनुसार हमारी भी पगार तय होनी चाहिए। तय पगार होने से आर्थिक दबाव कम होगा। -काजल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed