{"_id":"6713b4c0fd849bc8f90df238","slug":"domestic-help-commits-suicide-by-jumping-from-11th-floor-in-noida-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहेली बनी स्वाति की मौत: नोएडा में 11वीं मंजिल से गिरी युवती, मां बोली- पैसे को लेकर मालकिन ने मार दिया; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहेली बनी स्वाति की मौत: नोएडा में 11वीं मंजिल से गिरी युवती, मां बोली- पैसे को लेकर मालकिन ने मार दिया; Video
Sat, 19 Oct 2024 07:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Oct 2024 07:08 PM IST
सार
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मूल रूप से जनपद बंदायू की रहने वाली स्वाति उम्र 18 वर्ष जेपी कॉसमॉस सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
विज्ञापन
मृतक बेटी की मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा स्थित थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 134 में स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका ने शनिवार को 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मूल रूप से जनपद बंदायू की रहने वाली स्वाति उम्र 18 वर्ष जेपी कॉसमॉस सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। शनिवार को उसने 11वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन मौके पर मौजूद है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
मृतक किशोरी की मां का आरोप, मालिक ने दिया धक्का
मृतक लड़की की मां ने ने आरोप लगाया है कि आज पैसे के लिए मेरी बेटी का मालिक से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मालकीन ने मेरी बेटी को 11वें फ्लोर से धक्का दे दिया।
मृतक लड़की की मां ने ने आरोप लगाया है कि आज पैसे के लिए मेरी बेटी का मालिक से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मालकीन ने मेरी बेटी को 11वें फ्लोर से धक्का दे दिया।