{"_id":"63cfe65b40f891575f524093","slug":"dog-policy-only-3046-people-got-registered-na-news-c-1-gnd1002-227970-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग पॉलिसी : 3046 लोगों ने ही कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉग पॉलिसी : 3046 लोगों ने ही कराया पंजीकरण
विज्ञापन
प्राधिकरण की टीम सेक्टरों में चलाएगी जागरूकता कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले मेें डॉग पॉलिसी के तहत अभी तक 3046 लोगों ने ही पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया है, जबकि 31 जनवरी अंतिम तिथि है। उसके बाद बड़ी हुई फीस के साथ पंजीकरण कराना होगा। अब प्राधिकरण की टीम सेक्टरों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी, ताकि लोग पालतू कुत्तों का पंजीकरण करा सकें।
अधिकारियों ने बताया कि 3478 लोगों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। इसमें से 374 रद्द कर दिए गए, क्योंकि ये नोएडा के रहने वाले नहीं थे। अब सेक्टरों में कैंप लगाए जाएंगे और पालतू कुत्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई जाएगी। आरडब्ल्यूए से भी सेक्टरों में मौजूदा पालतू कुत्तों की सूची मांगी गई है।
12 दिसंबर से डॉग पॉलिसी लागू हो गई है। नई पॉलिसी में शेल्टर होम, फीडिंग प्लाइंटर, पंजीकरण, नवीनीकरण, नसबंदी, टीकाकरण के नियम तय किए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर 500 रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।