फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctor's death in accident, order to pay 1.54 crore compensation

Noida News: हादसे में डाॅक्टर की मौत, 1.54 करोड़ मुआवजा देने का आदेश

Thu, 18 May 2023 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Doctor's death in accident, order to pay 1.54 crore compensation
बवाना में वर्ष 2017 में ट्रक से हुआ था हादसा, डॉक्टर की सैलरी थी 92 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने बवाना में वर्ष 2017 में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर के माता-पिता को 1.54 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के बाद हुआ था। रोहिणी अदालत स्थित मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) की न्यायाधीश एकता गौबा मान ने मृतक डॉ. गुफरान आलम (31) के माता-पिता, बीमा कंपनी जिसके साथ ट्रक का बीमा किया गया था की दलीलें सुनने के बाद मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

गुफरान के माता-पिता नौमान आलम और मुसर्रत ने मुआवजे की मांग को लेकर 2018 में याचिका दायर की थी। अदालत ने याचिका पर विचार किया और मृतक के माता-पिता को 1,54,09,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। कोर्ट ने तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार करने के बाद बीमा कंपनी को याचिकाकर्ताओं को मुआवजा देने का निर्देश दिया। अदालत ने फैसले में कहा कि चालक और मालिक की गवाही पर अविश्वास करने के लिए कुछ भी सामग्री रिकॉर्ड में नहीं आई है और इसलिए बीमा कंपनी अपने पक्ष में किसी भी वैधानिक बचाव को साबित करने में विफल रही है। ऐसे में बीमाधारक को क्षतिपूर्ति करने और याचिकाकर्ताओं को मुआवजे का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है। अदालत ने बीमा कंपनी को 30 दिनों के भीतर मां को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर 9 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से और ब्याज देना होगा। हादसे के वक्त मृतक की सैलरी 92 हजार रुपये से ज्यादा थी। गुफरान स्कूटी पर दोस्त के साथ जा रहा था। वहीं, चालक बाल्मिकी यादव ने लिखित बयान में दुर्घटना से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article