{"_id":"6b0980a7af1dfd77680f2f61","slug":"do-not-let-ai-overpower-the-conscience-yogendra-upadhyay-noida-news-c-1-noi1095-4975599-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई को अंतरात्मा पर हावी न होने दें : योगेंद्र उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआई को अंतरात्मा पर हावी न होने दें : योगेंद्र उपाध्याय
विज्ञापन
- जेएसएस विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में 50 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
क्रॉसर- पहले बैच को मिली डिग्री, तीन विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया गौरव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित जेएसएस विश्वविद्यालय के पहले बैच के 50 विद्यार्थियों को शुक्रवार को पहले दीक्षांत समारोह में डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए गए। इनमें 37 छात्र और 13 छात्राएं शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और बदलती तकनीक के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह में एमफार्मा के शिवम सिंह, एमसीए की शाक्षी और डीफार्मा के ऋतिक भाटी को स्वर्ण पदक दिया गया। शिवम को एंडोमेंट पदक भी मिला। एमसीए में शाक्षी ने पहला और तुषार जैन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुलाधिपति जगद्गुरु शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी ने विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ दिलाई। कुलपति डॉ. संजय त्यागी ने बताया कि वर्ष 2024 में स्थापित विश्वविद्यालय को यूजीसी की मान्यता प्राप्त है। पिछले दो वर्षों में 363 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इनमें 115 एससीआई, 120 वेब ऑफ साइंस और 128 स्कोपस में अनुक्रमित हैं। विश्वविद्यालय में 30 पेटेंट दर्ज हुए हैं जिनमें 12 स्वीकृत हो चुके हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में काम और शोध के तरीके बदलेगा लेकिन इसे अंतरात्मा का स्थान नहीं लेने देना चाहिए। उन्होंने पहले बैच के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के इतिहास का अहम हिस्सा बताया।