फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DM orders, doctors arrive on duty at 8 in the morning

डीएम के आदेश, सुबह 8 बजे ड्यूटी पर पहुंचें डॉक्टर

Wed, 18 May 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
DM orders, doctors arrive on duty at 8 in the morning
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सकों को ठीक आठ बजे ड्यूटी पर पहुंचना होगा, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ से कहा है कि वे चिकित्सकों के समय पर ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित करें। साथ ही, वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर जांच करें। अगर कोई चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिले तो तत्काल कार्रवाई करें। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। सभी विभाग अपनी योजनाओं को कार्यालय के बाहर प्रदर्शित करें। नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा विभाग की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा और चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। किसान और अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे भी भूसा दान करें।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन का बाकी काम भी जल्द पूरा करें
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। मिशन के तहत 97 गांवों में पाइप से पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन अभी तक केवल 45 योजनाएं ही बन सकी हैं। बाकी जगह जमीन उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत आ रही है। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से कहा है कि वे जल निगम के अफसरों से बातचीत कर जमीन उपलब्ध कराएं, ताकि मिशन के तहत पेयजल की आपूर्ति शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों में बाधित नहीं हो विद्युत आपूर्ति
उन्होंने विद्युत विभाग से कहा है कि उद्योगों में कम से कम बिजली आपूर्ति बाधित होनी चाहिए। बिजली चोरों के खिलाफ गोपनीय अभियान चलाएं। स्वरोजगार योजना के तहत आईटीआई व कौशल विकास से संबंधित अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन करें, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। सिंचाई विभाग की समीक्षा में अफसरों से कहा कि सभी टेल पर पानी पहुंचाएं, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।

शिक्षक समय पर पहुंचे स्कूल
शिक्षा विभाग की समीक्षा में डीएम ने कहा कि स्कूल चलो अभियान को सफल बनाएं। अध्यापक समय से स्कूल पहुंचकर गुणवत्ता के साथ बच्चों को पढ़ाएं। औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति की जांच करें। कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों का सौंदर्यीकरण करें। राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत महिलाओं के समूह को सशक्त बनाकर अधिक से अधिक रोजगार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed