फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diwali celebrations may have to be held amid extremely poor air quality.

Noida News: बेहद खराब हवा के बीच मनाना पड़ सकता है दीपावली का जश्न

Thu, 16 Oct 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrations may have to be held amid extremely poor air quality.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जताया पूर्वानुमान, बृहस्पतिवार को खराब श्रेणी में पहुंची राजधानी की हवा
विज्ञापन

------------
245 दर्ज किया गया एक्यूआई


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सर्दी की आहट और गिरते तापमान के साथ राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया जो हवा की खराब श्रेणी है।
एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 307 दर्ज किया जो बेहद खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 260, नोएडा में 288 और ग्रेनो में 272 एक्यूआई रहा। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार को दीपावली के दिन राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में सांस के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, लोगों की आंखों में जलन भी हो सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। कुछ इलाकों में एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली के 20 स्टेशनों का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इसके अलावा 13 स्टेशनों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


क्यों बढ़ रहा तेजी से प्रदूषण


दिल्ली में हर साल ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगता है। वायु प्रदूषण में गाड़ियों से निकलने वाले धुएं का सबसे बड़ा हाथ है। इसके अलावा कुछ घंटों में दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 136 घटनाएं दर्ज की गई हैं जो प्रदूषण को बढ़ाने का एक बड़ा कारण हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यहां बेहद खराब श्रेणी में रही हवा

आनंद विहार-----362

मथुरा रोड-------358

द्वारका सेक्टर-8---330

नॉर्थ कैंपस------307

वजीरपुर--------347
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed