फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Divisional Secondary School Wushu Competition today

Noida News: मंडलीय माध्यमिक विद्यालय वुशू स्पर्धा आज

Mon, 08 Sep 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Divisional Secondary School Wushu Competition today
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मेरठ मंडलीय माध्यमिक विद्यालय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेटर नोएडा के दादरी में किया जाएगा। इसमें गौतमबुद्ध नगर समेत बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि दादरी स्थित पल्ला गांव के एसएस आर्य इंटर कॉलेज के परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय 69वीं, मेरठ मंडल माध्यमिक विद्यालय वुशू प्रतियोगिता 2025 का आयोजन होगा। दुजाना स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज की ओर से आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर से 30-30 खिलाड़ी भाग लेंगे। उनका चयन जिलास्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वहीं, अन्य जिलों से भी 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। विजेता 60 खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed