फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diversion will be applicable for six to heavy goods vehicles due to Kanwar Yatra

संशोधित : कांवड़ यात्रा के कारण छह से भारी मालवाहक वाहनों के लिए लागू होगा डायवर्जन

Mon, 03 Jul 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Diversion will be applicable for six to heavy goods vehicles due to Kanwar Yatra
संशोधित :
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : छह से भारी मालवाहक वाहनों के लिए लागू होगा डायवर्जन
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किए जाएंगे वाहन

- शहर में छिजारसी, सेक्टर-62, चिल्ला बॉर्डर है कांवड़ियों के आने का मुख्य मार्ग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चार जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। शहर से होकर बड़ी तादाद में कांवड़ियों के गुजरने के कारण दिल्ली और गाजियाबाद से जुड़े मार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों के लिए छह जुलाई से डायवर्जन लागू किया जाएगा। विकल्प के तौर पर मालवाहक वाहन चालक नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। डायवर्जन प्लान मंगलवार को जारी किया जाएगा।
सावन में हरिद्वार से जल लेकर कांवड़िए लाल कुआं, छिजारसी, सेक्टर-62, चिल्ला बॉर्डर, शनि मंदिर, ओखला पक्षी विहार, कालिंदी कुंज होकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। इनकी राह आसान बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने छह जुलाई से भारी मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत ओखला पक्षी विहार और कालिंदी कुंज के पुराने पुल का एक हिस्सा वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। अभी कालिंदी कुंज से महामाया की तरफ पुराने पुल के दोनों मार्ग पर ट्रैफिक आता है। वहीं चिल्ला बॉर्डर से ओखला पक्षी विहार और कालिंदी कुंज तक जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक बंद करने का निर्णय लिया गया है। मार्ग से जाने वाले वाहन को फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर से होते हुए कालिंदी कुंज जा सकेंगे। ओखला पक्षी विहार प्रवेश रास्ते पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन



कमांड सेंटर में कांवड़ विंडो बनेगा

कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में कांवड़ विंडो स्थापित किया जाएगा। यहां 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मार्ग में कैमरे लगाकर इसे आईटीएमएस से भी जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्थायी पुलिस चौकी व कांवड़ शिविर बनेंगे
ओखला पक्षी विहार के रास्ते पर डीएनडी पुल और चिल्ला बॉर्डर के पास अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। यहां पर सिविल पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैफिककर्मी भी तैनात रहेंगे। वहीं, ओखला पक्षी विहार रास्ते पर दो जगह कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा शनि मंदिर और डीएनडी पुल के नीचे भंडारा लगाया जाएगा। दोनों जगह करीब एक हजार कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होती है। इनके अलावा नोएडा शहर में ममूरा, छिजारसी समेत अलग-अलग स्थानों पर एक दर्जन कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे।



भारी मालवाहक वाहनों के लिए संभावित डायवर्जन प्लान :

दिल्ली-बदरपुर बार्डर से ओखला बैराज होकर गाजियाबाद, बुलंदशहर-मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर
गंतव्य की ओर जाएंगे।

- दिल्ली से डीएनडी होकर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर आगे तक जाएंगे।

- चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद जाने वाले वाहन नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए गंतव्य के लिए जाएंगे।
- ओखला पक्षी विहार रास्ता और कालिंदी कुंज के पुराने पुल का एक हिस्सा बंद रहेगा। कावड़ियों के शिविर के आसपास वाहनों को जरूरत के हिसाब से डायवर्ट किया जाएगा।


-------

कोट
कांवड़ रूट का जायजा लेकर व्यवस्था बनाने के लिए जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ओखला पक्षी विहार रास्ते पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रखा जाएगा। चिल्ला बॉर्डर और ओखला पक्षी विहार के पास थोड़ी-थोड़ी देर ट्रैफिक रोक कर कांवड़ियों को गंतव्य की ओर निकाला जाएगा। - प्रीति यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed