फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District senior women's kabaddi team will play in the Super League

Noida News: सुपर लीग में खेलेंगी जिले सीनियर महिला कबड्डी टीम

Fri, 19 Dec 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
District senior women's kabaddi team will play in the Super League
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की सीनियर महिला कबड्डी टीम ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (सुपर लीग) के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (जोन-बी) में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं। शाहजहांपुर में 16 से 17 दिसंबर तक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (जोन-बी) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने पूल में शामिल बागपत और हापुड़ टीम को पराजित कर अगले राउंड प्रवेश किया। कोच श्वेता उपाध्याय व जितेंद्र नागर का कहना है कि टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर सुपर लीग के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। सुपर लीग गाजीपुर में 13 से 15 जनवरी को होने की संभावना है।
विज्ञापन



स्वर्ण पदक जीतने पर स्कूल में सम्मानित
दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित खेड़ा धर्म पुरा गांव स्थित एस आर एस इंटर कॉलेज के छात्र वंश मावी ने कुराश जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। कॉलेज की ओर से छात्र को सम्मानित किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 11 का छात्र वंश धर्मपुरा खेड़ा गांव में रहता है। कूड़ी खेड़ा गांव स्थित एनसीपीई कॉलेज में 7 दिसंबर को जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन



राज्य लॉन टेनिस में रुजुला ने जीते दो स्वर्ण
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले की लॉन टेनिस खिलाड़ी रुजुला दुबे ने अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए एकल व डबल कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किया है। अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में 16 से 17 दिसंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश लॉन टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नोएडा के सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी निवासी रुजुला दुबे ने एकल कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में जिले की ही अबीर भाटी को 6-0 अंक से पराजित किया। वहीं, डबल्स में अबीर भाटी के साथ मिलकर आध्या और रमिंदर की जोड़ी को 6-3 अंक से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ी कोच चंद्र भूषण और जितेंद्र की देखरेख में लॉन टेनिस के गुर सीखती हैं। कोच चंद्र भूषण ने बताया कि खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल, परिवार व जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed