फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District panchayat member arrested for molestation and assaulting a police officer

Noida News: छेड़खानी और सिपाही से मारपीट में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
District panchayat member arrested for molestation and assaulting a police officer
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता और जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव पर महिला से छेड़खानी और सिपाही की पिटाई का आरोप लगा। घटना चाय की दुकान की बताई जा रही है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में महिला की तहरीर पर छेड़खानी और सिपाही की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। देर शाम पुलिस ने आरोपी भाजपा के जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि आरोपी फौजदार यादव ने चाय की दुकान पर अभद्रता और छेड़खानी की थी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौजदार यादव और मोनू यादव के खिलाफ छेड़खानी और अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल सिपाही की तहरीर पर फाैजदार और मोनू यादव व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हराया था

फौजदार यादव हाल ही में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार बिंदेश्वरी जायसवाल को हराया था। अब यह मामला पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है। क्षेत्र में लोग इसे दबंगई और सत्ता के दुरुपयोग से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग राजनीति से जुड़ा मामला भी होने की कह रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव पर एक महिला से छेड़खानी और सिपाही की पिटाई का आरोप लगा है। यह मामला संज्ञान में है। मामले की क्या सच्चाई है इसकी जांच होने के बाद ही पता चलेगा। जांच में जो भी सत्य होगा उसी के हिसाब से पार्टी अपना निर्णय लेगी। - ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed