Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District athletes shine at karate championship, winning 11 medals including six gold

Noida News: कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का जलवा, छह स्वर्ण समेत जीते 11 पदक

Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
District athletes shine at karate championship, winning 11 medals including six gold
दिल्ली में आयोजित हुई पांचवीं दिल्ली एनसीआर कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण व रजत पदक विजेता जिले क
फोटो
विज्ञापन

- दिल्ली-एनसीआर कराटे चैंपियनशिप में मानव अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, टीम को मिला बेस्ट टीम अवॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के 11 कराटे खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित पांचवीं दिल्ली-एनसीआर कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में छह स्वर्ण और पांच रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके साथ ही अकादमी की टीम ने बेस्ट टीम अवॉर्ड भी अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके परिवारों, अकादमी और जिले में खुशी का माहौल है।

नई दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक नवंबर को आयोजित चैंपियनशिप में एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों और आयु श्रेणियों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा की मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के 11 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देते हुए छह स्वर्ण और पांच रजत पदक हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर अकादमी की टीम को बेस्ट टीम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अनुष्का, अंश, इशिका, मनंत, आरुष और संजना शामिल रहे। वहीं, रजत पदक जीतने वालों में आयुष सिंह, प्रिया, यश शर्मा, प्रिया और अनुष्का शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में दूसरा स्थान हासिल किया। इस तरह अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के कोच नितिन भाटी और अध्यक्ष संदीप कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed