फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dispute while hair cut, 2 injured

सैलून पर पहले बाल कटवाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल

Thu, 18 Feb 2021 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
dispute while hair cut, 2 injured
सैलून में पहले बाल कटवाने के लिए मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

दनकौर। बिलासपुर कस्बे में बुधवार को एक सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और चाकू बाजी हुई। जिसमें एक पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी गुट के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

बिलासपुर के ईसेपुर गांव निवासी पुखराज ने बताया कि बुधवार सुबह उनका भाई गौरव और परिवार के ही मोहित सैलून में बाल कटवाने गए थे। जहां पहले बाल कटवाने को लेकर दो युवकों से कहासुनी हो गई। गुस्साए आरोपियों ने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया। गौरव को गंभीर चोटें आई हैं। मोहित भी घायल है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने भाई की सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित पक्ष ने सोनू, दिलशाद, दानिश, अकरम और चांद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दानिश और दिलशाद को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed