{"_id":"68ff90537b410d959600f415","slug":"dispute-over-dumping-of-soil-on-plot-five-people-injured-noida-news-c-1-gnd1002-3561100-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉट पर मिट्टी डलवाने को लेकर विवाद, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉट पर मिट्टी डलवाने को लेकर विवाद, पांच लोग घायल
विज्ञापन
- मोरना गांव की घटना, एक दर्जन लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मोरना गांव में प्लॉट पर मिट्टी डलवाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार को हुई इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पीडि़त पक्ष ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मोरना गांव में रहने वाले आशीष पेशे से वकील हैं। वह सोमवार को गांव में अपने प्लॉट पर मिट्टी डलवा रहे थे। उस समय उनके कार्यालय के बाहर नीतेश, प्रवेश, गौरव, राहुल व मोहित भी मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के 10-12 लोग आए। सभी ने भराव कराने को लेकर विरोध किया और ईंट, चाकू, लाठी, डंडे से हमला कर दिया। हमले में प्रवेश, गौरव, राहुल के सिर फट गए और आशीष व नितेश को भी चोटें आई हैं। इसके बाद आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।