{"_id":"6a9ebd2d586729d46407ef5e","slug":"dispute-over-dog-bite-allegations-leveled-against-woman-noida-news-c-1-noi1095-4697788-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुत्ते के काटने से विवाद, महिला पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुत्ते के काटने से विवाद, महिला पर लगाए आरोप
विज्ञापन
केपटाउन सोसाइटी का मामला, महिला ने नकारा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के काटने और उनके फीडिंग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोसाइटी में कुत्ते के काटने से जुड़े एक मामले का करीब 45 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में हर्ष शर्मा नाम का युवक दावा कर रहा है कि पांच कुत्तों ने उसका पीछा किया और इसी दौरान एक कुत्ते ने काट लिया। युवक का आरोप है कि मौके पर एक महिला कुत्ते को लेकर घूम रही थी और उसके कान में हेडफोन लगे थे। उसने महिला से कुत्तों को लेकर शिकायत की, लेकिन महिला ने बात नहीं सुनी।
वीडियो में युवक का आरोप है कि महिला से पूछने पर उसने कहा कि गलती तुम्हारी है और उसके कुत्ते ने नहीं काटा। निवासियों का कहना है कि वह महिला सोसाइटी में नियमित रूप से कुत्तों को फीड कराती है। उनका आरोप है कि कुत्तों के कारण सोसाइटी में बच्चों समेत कई लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, महिला के पक्ष का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कह रही है कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने उस दिन अपने कुत्ते को खोल दिया था। उसके मुताबिक, एक व्यक्ति के वहां से गुजरने पर कुत्ते ने उसे दौड़ाया था, लेकिन उसके कुत्ते ने किसी को नहीं काटा। महिला का कहना है कि संबंधित कुत्ते उसके साथ नहीं थे, बल्कि पीछे से आ रहे थे।
महिला ने खुद को डॉग फीडर मानने से भी इनकार किया है। उसका कहना है कि वह केवल कुत्तों के लिए दूसरी ओर पानी भर देती है और कभी-कभी बिस्किट खिला देती है। उसके मुताबिक, सोसाइटी में उसके अलावा कई अन्य लोग भी कुत्तों को खाना खिलाते हैं। दूसरी ओर, निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में कुत्तों की संख्या बढ़ रही है और आए दिन बच्चों व अन्य लोगों को कुत्तों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।