{"_id":"6923106e274236e18902b2ea","slug":"dispute-between-two-parties-on-ban-na-news-c-5-1-drn1027-840996-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोकटोक करने पर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोकटोक करने पर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
रोकटोक करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने तहरीर पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग मोहल्ले में नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। दूसरे समुदाय के लोगों को भी परेशान किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के साथ कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
रुड़की कोतवाली को मोहम्मद साजिद निवासी इमली रोड ने तहरीर देकर बताया कि वह दोपहर में अपने घर के पास खड़ा था। तभी एक व्यक्ति मांस लेकर वहां से गुजरा। कुछ मांस और खून रास्ते में गिरने लगा तो उन्होंने टोक दिया था। आरोप है इसी बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित के मुताबिक आरोपी पक्ष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को भी काफी परेशान किया हुआ है। एक मकान पर भी अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण उक्त मकान में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष की दबंगई से मोहल्ले में धार्मिक उन्माद फैलने का भी हर वक्त खतरा बना रहता है। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला का कहना है कि तहरीर पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।