फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disabled teacher poured oil on her and set her on fire, she died

Noida News: दिव्यांग शिक्षिका पर तेल डालकर आग लगाई, मौत

Tue, 05 Mar 2024 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Disabled teacher poured oil on her and set her on fire, she died
झुलसी 12 साल की बेटी ने पिता पर लगाया आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बेगमपुर में दिव्यांग शिक्षिका ज्योति पर तेल डालकर आग लगा दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की चश्मदीद 12 साल की बेटी ने पिता पर मां को जलाकर मारने का आरोप लगाया। इसके बाद बेगमपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर झज्जर निवासी आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। घटना में पति और दोनों बेटियां भी झुलसे हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे बेगमपुर थाना पुलिस को जैन नगर स्थित एक घर में लगी आग में चार लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाने के बाद पुलिस घर में घुसी तो ज्योति झुलसी हुई मिली। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्योति को मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच पुलिस को एक अन्य अस्पताल से पति राजवीर और दो बेटियों के झुलसने के कारण भर्ती होने की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। यहां ज्योति की 12 साल की बेटी ने बताया कि पिता ने ही मां के साथ झगड़ा करने के बाद तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

साले का आरोप जीजा घर अपने नाम करवाना चाहता था
पुलिस के अनुसार, ज्योति के भाई आशीष ने आरोप लगाया कि बहन के वेतन से जमीन खरीदकर जैन नगर में एक और मकान बनाया गया था। इसमें किरायेदार रहते हैं। जीजा राजवीर दोनों मकानों को अपने नाम करवाना चाहता था, लेकिन ज्योति मना कर रही थी। इसे लेकर वह एक माह से ज्योति से मारपीट कर रहा था। ज्योति निगम के कराला स्थित स्कूल में शिक्षिका थी। 2009 में शादी झज्जर निवासी राजवीर से हुई थी। शादी के बाद ज्योति को पिता ने जैन नगर में एक मकान गिफ्ट किया था। इसमें वह शादी के बाद वह रहने लगी थी। राजवीर डीटीसी मेंं कंडक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed