फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dirt at the door of treatment

Noida News: इलाज के दरवाजे पर गंदगी

Sun, 07 Jun 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Dirt at the door of treatment
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के गेट नंबर-6 के बाहर कूड़े का अंबार है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल बाकी गेट का भी था। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 2000 से 3,000 लोग उपचार और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं लेकिन प्रवेश द्वार के पास फैली गंदगी उनकी पहली परेशानी बन रही है। रविवार को अस्पताल के बाहर कई पॉलिथीन और खुले पैकेटों में कूड़ा बिखरा मिला। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को कहना है कि यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को कूड़ा उठाने के लिए कोई सफाईकर्मी नहीं पहुंचा जिसके चलते गंदगी बढ़ती गई। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कूड़ा इकट्ठा हो गया था। गाड़ी बुलवाकर कूड़ा साफ करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed