फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Directorate of Education started the project Abhishektha

Noida News: शिक्षा निदेशालय ने प्रोजेक्ट अभिशिक्षित किया शुरू

Sun, 10 Mar 2024 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Education started the project Abhishektha
-प्रतिभाशाली छात्र की पहचान करने के लिए शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने और उनका आकलन करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट अभिशिक्षित शुरू किया है। इसमें उनके कौशल को मजबूत करने और उनकी वर्तमान कार्यप्रणाली, अंतर्निहित क्षमता व योग्यता के बीच अंतर को पाटने के लिए गहन संसाधन पैक के माध्यम से सहायता सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।



प्रोजेक्ट के तहत कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों की पहचान करने के लिए शिक्षकों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम कई चरणों में आयोजित किया जाना है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को प्रतिभाशाली छात्रों के विचार और उनकी प्रतिभा से परिचित कराना है। शिक्षकों को क्षमता पहचान की अवधारणा से अवगत कराना है। कम उम्र में उच्च क्षमता वाले बच्चों की पहचान और पालन-पोषण के बीच संबंध को समझने में उनकी मदद करना है।
विज्ञापन

-------------
2100 से अधिक शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण



प्रशिक्षण 11 से 13 मार्च तक 2100 शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह प्रति दिन 300 प्रतिभागियों के तीन बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रभावी शिक्षण और बातचीत के लिए प्रबंधन आकार सुनिश्चित करने के लिए इसे छोटे समूहों में वितरित किया जाएगा। प्रशिक्षण का स्थान कालकाजी स्थित वीर सावरकर सर्वोदय कन्या विद्यालय में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed