फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dinesh elected president-Vinod secretary against Kante

Noida News: कांटे के मुकाबले में दिनेश अध्यक्ष-विनोद सचिव निर्वाचित

Sat, 15 Nov 2025 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 15 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dinesh elected president-Vinod secretary against Kante
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी के बीच निपट गया। कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर दिनेश बंसल और सचिव पद पर विनोद कुमार शर्मा उर्फ बंटी विजयी रहे। दोनों प्रत्याशियों की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया और मिठाई खिलाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। साढ़े चार बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। देर शाम परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच दिनेश बंसल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 58 वोटों से जीत गए। उन्हें 253 वोट मिले, जबकि पवन शर्मा को 195 और अजय भारद्वाज को 171 वोट मिले।
विज्ञापन

सचिव पद पर विनोद शर्मा 343 वोट लाकर विजयी हुए। उन्होंने 76 वोटों से जीत हासिल की। सह सचिव प्रथम पर प्रियंका पुंढीर 397 मत लाकर विजयी हुईं, जबकि सह सचिव द्वितीय पद पर भूपेंद्र प्रताप सिंह 413 मत लाकर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार प्रेमी विजयी रहे। उन्हें 337 मत मिले। अंकेक्षक पद पर प्रवीन कुमार पिंटू चौधरी को डिस्ट्रिक्ट बार कमेटी की ओर से मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर भगवती प्रसाद बघेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर ममता कौशिक, सह सचिव तृतीय के पद पर दीपक कुमार लवानिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी अजय किशोर अरोड़ा, चुनाव अधिकारी दिगंबर सिंह सिसौदिया, दिनेश कुमार देशमुख, ठाकुर रवेंद्रपाल सिंंह, कृष्णकांत शर्मा, अजय कुमार गुप्ता व प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed