फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Digital rape of five year old daughter case against father

Digital Rape: ग्रेटर नोएडा में पिता ने पांच साल की बेटी से किया डिजिटल दुष्कर्म, मां की शिकायत पर केस दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 04:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2022 04:01 AM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में पिता ने अपनी पांच साल की बेटी के साथ डिजिटल रेप किया।बच्ची ने निजी अंगों में दर्द होने पर मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मां ने बिसरख कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Digital rape of five year old daughter case against father
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में पांच साल की बच्ची से डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। बच्ची ने पीड़ा होने पर मां को जानकारी दी। पूछताछ करने पर बच्ची ने पिता पर डिजिटल रेप का आरोप लगाया। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ ही बिसरख कोतवाली में शिकायत दे दी। पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, जांच में पता चला है कि दंपती में विवाद चल रहा है। अब सोमवार को बच्ची के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बिसरख पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि 18 जून की रात पति ने पांच साल की बेटी से डिजिटल रेप किया। बच्ची ने निजी अंगों में दर्द होने पर मां को घटना की जानकारी दी। मां ने दर्द होने का कारण पूछा तो बच्ची ने रात को सोते समय डिजिटल रेप की शिकायत की। इस बात पर दंपती में काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला ने बिसरख कोतवाली में तहरीर दे दी। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि मां की तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दंपती में विवाद की बात सामने आ रही है। फ्लैट भी संयुक्त रूप से दंपती के नाम हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग कमरे में रहते हैं। एक सप्ताह पहले पति ने कमरे के बाहर कैमरा लगाया था। इसके बाद भी दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन


डिजिट्स शब्द से बना है डिजिटल रेप
डिजिटल रेप शब्द हाल ही में चर्चाओं में आया है। रेप के साथ डिजिटल शब्द सामने आने पर अधिकांश लोग असमंजस में रहते हैं, लेकिन डिजिटल रेप शब्द डिजिट्स शब्द से बना है। इसका अर्थ है उंगली, जो अश्लील हरकत उंगली या अंगूठे से की जाती है, उसे डिजिटल रेप कहा जाता है। इसी माह ग्रेनो वेस्ट के प्ले स्कूल में आयकर अधिकारी की तीन साल की बच्ची से डिजिटल रेप का मामला सामने आया था। अज्ञात आरोपी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अब तक आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले माह नोएडा की सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 80 साल के बुजुर्ग को डिजिटल रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। बुजुर्ग पर आरोप था कि वह अपनी नाबालिग घरेलू सहायिका से सात साल से डिजिटल रेप कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed