फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Didn't get admission in the club then opened fire

Noida News: क्लब में प्रवेश नहीं मिला तो चला दीं गोलियां

Sun, 20 Aug 2023 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Didn't get admission in the club then opened fire
पूसा रोड की घटना, बार मालिक ने नहीं की पीसीआर कॉल
विज्ञापन

मिनी कूपर समेत दो कारों में सवार होकर पहुंचे थे युवक-युवतियां
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूसा रोड स्थित नामी बार-क्लब में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवक ने चार गोलियां चला दीं। क्लब मालिक की ओर से पुलिस को कॉल नहीं की गई, लेकिन किसी राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच हुई तो सीसीटीवी में वारदात कैद मिली। जांच में पता चला कि मिनी कूपर और एक अन्य कार में सवार कुछ लड़के क्लब में पहुंचे थे। कुछ लड़कियां भी मौजूद थीं। मिनी कूपर सवार युवक ने गुस्से में गोलियां चलाईं और फरार हो गया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी से पता चला है कि घटना शनिवार रात करीब 2 बजे पूसा रोड के बार-क्लब के बाहर हुई। आधी रात को दो कारों में सवार होकर कुछ युवक-युवतियां यहां पहुंचे। इसके बाद क्लब में एंट्री का प्रयास करने लगे, लेकिन स्टाफ ने रोक दिया। काफी देर बहस करने के बाद आरोपी किसी को कॉल करने लगा। बात नहीं बनी तो वह कार में आकर बैठ गया। बाद में उसने कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर हवा में कई गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed