{"_id":"6a9ecf9c5de92294130fb160","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-10174-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन मंगाया एंड्रॉयड डिवाइस, डिब्बा खुला तो निकला गोबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन मंगाया एंड्रॉयड डिवाइस, डिब्बा खुला तो निकला गोबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-युवक ने थाने पहुंचकर साइबर सेल विभाग में दर्ज कराई है शिकायत
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के एक युवक को वेबसाइट से एंड्रॉयड डिवाइस की ऑनलाइन खरीदारी करना महंगा पड़ गया। युवक ने एक वेबसाइट के जरिए काम के लिए डिवाइस बुक किया था और उसका भुगतान भी ऑनलाइन कर दिया था। सोमवार को जब कोरियर के जरिए पैकेट घर पहुंचा और युवक ने उसे खोला तो पैकेट के अंदर डिवाइस की जगह गोबर भरा हुआ था।
समसपुर गांव निवासी आकाश नागर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट के माध्यम से काम के लिए एंड्रॉयड डिवाइस ऑनलाइन बुक किया था। बुकिंग के दौरान उन्होंने डिवाइस की पूरी रकम ऑनलाइन भुगतान के जरिए जमा कर दी थी। सोमवार शाम को कोरियर कर्मी उनके घर पर पैकेट लेकर पहुंचा। पैकेट मिलने के बाद आकाश ने उसे खोलकर देखा तो उसमें डिवाइस नहीं था, बल्कि गोबर भरा हुआ था। आकाश का आरोप है कि ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।