फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfdg

Noida News: ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए की थी इमरान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
dgfdg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। जहांगीरपुर कस्बे में इमरान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2021 में अपने ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


जहांगीरपुर निवासी 36 वर्षीय इमरान 8 अक्टूबर की रात घर के पास स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल इमरान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मामले में इमरान के भाई ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए जान मोहम्मद उर्फ जानू और इदरीश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2021 में उनके ताऊ की हत्या हुई थी। आरोपियों का दावा है कि उस हत्याकांड में इमरान भी शामिल था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने इमरान की हत्या कर दी। जेवर के थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed