फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgsfd

Noida News: फार्म हाउस के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, फर्जी बैनामा कराकर धमकाया

Tue, 13 Oct 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
dfsgsfd
- दिल्ली निवासी युवक से हरियाणा में जमीन दिखाकर ग्रेटर नोएडा की जमीन का कराया बैनामा
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 थाने में छह पर मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हरियाणा में फार्म हाउस दिलाने का झांसा देकर दिल्ली के एक व्यक्ति से करीब 1.50 करोड़ रुपये ठग लिए गए। गामा-2 में रहने वाले अतुल कुमार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में वॉट्सएप और फेसबुक के जरिये मोहर सिंह उर्फ मनोज ने उनसे संपर्क किया और कृषि भूमि दिलाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने उनकी मुलाकात नोएडा के सेक्टर-93ए निवासी सुमित खारी और आजमपुर गढ़ी (दनकौर) निवासी सुनील भाटी से कराई। तीनों ने खुद को एसएस ग्रुप के नाम से फार्म हाउस बनाने वाला बताया। आरोप है कि उन्होंने अमीपुर तिगांव फरीदाबाद हरियाणा में फार्म हाउस जमीन दिखाई। तीन हजार रुपये प्रति वर्ग गज की दर से 1.50 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ।

पीड़ित के अनुसार दिसंबर 2021 में बुकिंग के नाम पर दो लाख रुपये और फिर चारदीवारी व घेराव के नाम पर सात लाख रुपये एनईएफटी से एसएस ग्रुप के खाते में भेजे गए। इस तरह कई चरणों में 1.14 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। अक्तूबर 2023 में पिंटू कुमार और वीरेंद्र भाटी की मौजूदगी में पजेशन लेटर देकर कब्जा सौंपा गया। अतुल का आरोप है कि 26 अगस्त 2025 को उन्हें उप-निबंधक कार्यालय बुलाकर बताया गया कि कागजात तैयार हैं, बाद में हस्ताक्षर कराकर बैनामा होने की बात कही गई। 18 नवंबर 2025 को जमीन पर पहुंचने पर आरोपी हथियारबंद साथियों के साथ मिले। बैनामा हरियाणा के बजाय तिलवाड़ा दनकौर गौतमबुद्धनगर की जमीन का कराया गया है। विरोध पर गाली-गलौज, मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। अब पुलिस ने मामले में सुनील भाटी, सुमित खारी, मोहर सिंह उर्फ मनोज, पिंटू कुमार निवासी दनकौर, वीरेंद्र भाटी निवासी फरीदाबाद और तीन-चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed