{"_id":"6a9edba4f6c491b0f701c572","slug":"dfsgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105400-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्किंग को लेकर विवाद, तीन युवकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्किंग को लेकर विवाद, तीन युवकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी में मारपीट का वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद तीन युवकों ने एक युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर को सोसाइटी में रहने वाले पीयूष सिंह और विक्रांत चौधरी के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर खुद को बचाता दिखाई देता है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।