फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgf

Noida News: पार्किंग को लेकर विवाद, तीन युवकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 07 Sep 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
dfsgf
- आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी में मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद तीन युवकों ने एक युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर को सोसाइटी में रहने वाले पीयूष सिंह और विक्रांत चौधरी के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर खुद को बचाता दिखाई देता है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed