{"_id":"69132d089a3bc1523703e230","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-80197-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जमानत
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी अमरजीत उर्फ सुरजीत को जमानत दी है। अदालत ने गौर किया कि पीड़िता ने अपने किसी भी बयान में यह नहीं कहा कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती या जबरन यौन उत्पीड़न किया। मामला 17 सितंबर 2025 का है। जब शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय पुत्री कुछ काम से घर से बाहर गई और वापस नहीं लौटी। परिवार द्वारा खोजबीन के बाद भी जब लड़की नहीं मिली तो 20 सितंबर को देर रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अदालत ने मामले की डायरी और पीड़िता के बयानों का अवलोकन किया। पीड़िता की जन्मतिथि 23 सितंबर 2009 पाई गई, जो घटना के दिन उसकी उम्र 16 वर्ष की है। अदालत ने पीड़िता के बयान को देखने के बाद कहा कि वह आरोपी के साथ रिश्ते में थी और उसके साथ स्वेच्छा से गुरुग्राम गई थी। वहां पीड़िता ने स्पष्ट किया कि आरोपी उसका बॉयफ्रेंड है और वह उसे पिछले 2 साल से जानती है। अदालत ने मामले की गुणवत्ता पर कोई राय दिए बिना आरोपी को जमानत दी है।