फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: जेल में बंद नाइजीरिया के नागरिक की किडनी की बीमारी से मौत

Sun, 05 Apr 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
dfsg
जेल में बंद नाइजीरिया के व्यक्ति की किडनी की बीमारी से मौत
विज्ञापन

-बीटा-2 कोतवाली से मई, 2023 में 13 साथियों के साथ जेल गया था मृतक

-आरोपियों से 400 करोड़ से अधिक की ड्रग्स और अन्य सामान हुआ था बरामद
-जेल प्रशासन ने शव मोर्चरी भेजकर दूतावास को दी जानकारी, परिजनों का इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला कारागार में बंद एक नाइजीरिया के व्यक्ति की रविवार को किडनी की बीमारी से मौत हो गई है। सुबह तबीयत खराब होने पर मृतक को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही दूतावास को जानकारी दी है। परिजनों के आने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। मृतक मई 2023 से जेल में बंद था। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मृतक समेत कुल 13 विदेशी नागरिकों से करीब 400 करोड़ की ड्रग्स व बनाने अन्य सामान बरामद की थी।

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि नाइजीरिया का रहने वाला इग्वे सोलोमन (66 वर्ष) मई, 2023 को एनडीपीएस एक्ट और पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तारी के बाद जेल में आया था। तब उसको बीमारी नहीं थी। वर्ष 2024 में किडनी की बीमारी का पता चला। उसका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। लगातार डायलिसिस हो रही थी। शनिवार सुबह भी आरोपी दिल्ली एम्स में डायलिसिस कराकर वापस आया था, लेकिन रविवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। सुबह 8 बजे नाइजीरिया व्यक्ति को गंभीर हालत में पास के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन यहां नहीं रहते है। पहले पत्नी रहती थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद वो वापस अपने देश चली गई।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ ड्रग्स बनाने का है आरोपी : बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मित्रा इन्क्लेव सोसाइटी में ड्रग्स बनाने की फैक्टरी का खुलासा कर सोलोमन और उसके 13 साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। वहां पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स बनाने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 46 किग्रा तैयार ड्रग्स, कच्चा माल के साथ अन्य सामग्री व उपकरण बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी व सेक्टर निवासी थे परेशान : जिस मकान में अवैध फैक्टरी चल रही थी उसकी जानकारी पड़ोसी व सेक्टर निवासियों को थी। संदिग्ध होने पर आरडब्ल्यूए ने चार साल में तीन बार मकान मालिक को पत्र भी लिखा था, लेकिन मकान मालिक ने संज्ञान नहीं लिया था। प्राधिकरण की टीम पहुंची तो दरवाजा बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article