{"_id":"6b08319230ab34e76902c4eb","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113080-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छह करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण व हत्या के आरोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छह करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण व हत्या के आरोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन
(अदालत से)
बेनेट यूनिवर्सिटी के छात्र यश मित्तल अपहरण-हत्याकांड
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेनेट यूनिवर्सिटी के छात्र यश मित्तल के अपहरण और हत्या के बहुचर्चित मामले में अदालत ने आरोपी विनम्र चौहान उर्फ विनम्र ठाकुर का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। आरोपी 29 सितंबर 2025 से जेल में बंद है। थाना दादरी में मुकदमा दर्ज है। वादी प्रदीप कुमार मित्तल ने 27 फरवरी 2024 की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा यश मित्तल अजयपुर स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह हॉस्टल के सी-9 ब्लॉक में रहता था। वह 26 फरवरी की शाम हॉस्टल से निकला और वापस नहीं लौटा। बाद में वादी के फोन पर संदेश आया कि बेटा उनके पास है। उसकी कीमत छह करोड़ रुपये है और रकम तैयार रखी जाए। इसी आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई।
आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि अभियोजन के प्रमुख गवाह, मृतक के पिता प्रदीप मित्तल ने जिरह में स्वीकार किया कि आरोपी मृतक का बचपन का मित्र था और दोनों में कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। शव की बरामदगी मुख्य आरोपी रचित नागर की निशानदेही पर हुई। जबकि कॉल डिटेल रिकॉर्ड के मुताबिक घटना के दिन आरोपी दिल्ली के जिया सराय स्थित पीजी में था। आरोपी को 28 सितंबर 2025 की रात गौड़ यमुना सिटी से हिरासत में लेने के बावजूद गिरफ्तारी अगले दिन घोड़ी बछेड़ा गोलचक्कर से दिखाई गई। वहीं अभियोजन ने कहा कि आरोपी सीधे घटना में शामिल न रहा हो, लेकिन वह योजनाबद्ध तरीके से सह-आरोपियों के संपर्क में रहा और मृतक के परिजनों को घटना की कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने अपराध को गंभीर बताया। अदालत ने अपराध की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए जमानत का आधार अपर्याप्त माना।