{"_id":"6b083466d6bc4c387f0e5ae5","slug":"bharat-utkarsh-mahayajna-begins-with-a-kalash-yatra-noida-news-c-1-noi1095-4972603-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कलश यात्रा के साथ भारत उत्कर्ष महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कलश यात्रा के साथ भारत उत्कर्ष महायज्ञ शुरू
विज्ञापन
पांच दिसंबर तक महर्षि आश्रम में चलेगा नौ दिवसीय आयोजन
140 करोड़ आहुतियों से होगी विश्व शांति की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। राष्ट्र की समृद्धि, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ सेक्टर-110 महर्षि नगर स्थित महर्षि आश्रम में बृहस्पतिवार से 108 कुंडीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ शुरू हो गया। नौ दिवसीय आयोजन में 140 करोड़ आहुतियां दी जाएंगी। महर्षि महेश योगी संस्थान की ओर से आयोजित महायज्ञ 5 दिसंबर तक चलेगा। कलश यात्रा में करीब एक हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी जाएंगी। वहीं दोपहर तीन बजे से शाम आठ बजे तक कथावाचक देवी कृष्ण प्रिया द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनाएंगी। आयोजन परिसर में भारत आरोग्य मेले के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी गतिविधियां होंगी। इसके साथ ही वैदिक प्रांगण में कल्पवास, ध्यान, वेदाध्ययन और साधना की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पुस्तक मेला, गौ सेवा प्रकल्प और अन्न क्षेत्र भी बनाया गया है। महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने देशवासियों और श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की है।
बुंदेलखंड, ब्रज और अवध की परंपरा की दिखेगी झलक
महायज्ञ के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भारतीय लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को भी स्थान दिया गया है। 26 से 29 नवंबर तक मथुरा के महिपाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय नगाड़ा वादक दल प्रस्तुति देगा। वहीं, 28 से 30 नवंबर तक बांदा के कृष्ण पाल के नेतृत्व में दस सदस्यीय बुंदेली दीवारी पाई डंडा लोकनृत्य दल अपनी कला दिखाएगा। 1 से 3 दिसंबर तक अयोध्या के विजय यादव के नेतृत्व में 15 सदस्यीय फरवाही लोकनृत्य दल, झांसी की राधा प्रजापति के नेतृत्व में 15 सदस्यीय तमूरा लोक कलाकार दल और हमीरपुर के महावीर प्रजापति के नेतृत्व में सात सदस्यीय लोक कलाकार दल प्रस्तुति देंगे। इनके जरिये बुंदेलखंड, ब्रज और अवध की लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।