Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM Relief Scheme proves helpful for road accident victims; 310 receive free treatment

Noida News: सड़क हादसों में घायलों के लिए मददगार बनी पीएम राहत योजना, 310 को मिला मुफ्त इलाज

Thu, 26 Nov 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
PM Relief Scheme proves helpful for road accident victims; 310 receive free treatment
एआरटीओ उदित नारायण पांडेय
फोटो
विज्ञापन

-----
- जिले में 43 अस्पतालों को किया गया है योजना के लिए चिह्नित, 305 घायलों का स्थानीय अस्पतालों में हुआ उपचार
- पांच घायलों को गाजियाबाद, बरेली और मुरादाबाद के अस्पतालों में मिली चिकित्सा सुविधा



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार की पीएम राहत योजना मददगार साबित हो रही है। गौतमबुद्ध नगर में अब तक सड़क हादसों में घायल 310 लोगों को योजना के तहत निशुल्क उपचार का लाभ मिल चुका है। ऐसे में घायलों पर बढ़ने वाले आर्थिक बोझ से उन्हें बचाया जा रहा है।

सेक्टर-33ए स्थित एआरटीओ कार्यालय मिली जानकारी के अनुसार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में कुल 43 अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। पुलिस की ओर से स्वीकृत मामलों के आधार पर लाभार्थियों का आंकड़ा तैयार किया गया है। कुल 310 लोगों को योजना का लाभ मिला। इनमें 305 घायलों का इलाज जिले के अस्पतालों में कराया गया, जबकि पांच घायलों को दूसरे जिलों के अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार उपलब्ध कराया गया। जिले में सबसे अधिक 204 घायलों का उपचार ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में हुआ। इसके बाद शारदा अस्पताल में 75 और शारदा केयर हेल्थसिटी में 22 घायलों को उपचार मिला। वहीं, न्यू जेवर अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में दो और श्री राम सिंह मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल व एसजेएम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक-एक घायल का इलाज किया गया।
विज्ञापन

दूसरे जिलों के अस्पतालों में भी मिला उपचार
गौतमबुद्ध नगर में दुर्घटना होने के बाद पांच घायलों को दूसरे जिलों के अस्पतालों में उपचार उपलब्ध कराया गया। इनमें दो घायलों का इलाज गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ। वहीं, गाजियाबाद के नवीन अस्पताल, बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट और मुरादाबाद के टीएमएचआरसी में एक-एक घायल को उपचार मिला। इस तरह जिले में हुए हादसों के बावजूद जरूरत पड़ने पर घायलों को दूसरे जनपदों में भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन तक 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज
एआरटीओ ने बताया कि पीएम राहत योजना के तहत मोटर वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें। आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर घायल को नजदीकी चिह्नित अस्पताल पहुंचाएं।

जिले में अस्पतालवार उपचार का आंकड़ा

अस्पताल - उपचारित घायल
जिम्स अस्पताल - 204

शारदा अस्पताल - 75

शारदा केयर हेल्थसिटी - 22

न्यू जेवर अस्पताल ट्रॉमा सेंटर - 2

श्री राम सिंह मल्टीस्पेशलिटी - 1

एसजेएम सुपर स्पेशलिटी - 1

कुल - 305
अन्य जिलों में उपचार : 5
चिह्नित अस्पताल : 43
---------------
जिले में पीएम राहत योजना के तहत 310 लोगों को अब तक लाभ दिलाया जा चुका है, घायलों का इलाज निशुल्क कराया जा रहा है। -डॉ उदित नारायण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article